Rajasthan will become a model state of transparency and accountability: Chief Minister Ashok Gehlot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:35 pm
Location
Advertisement

जन सूचना पोर्टल-2019 का शुभारम्भ, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 6:44 PM (IST)
जन सूचना पोर्टल-2019 का शुभारम्भ, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान : मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार ने सबसे पहले राजस्थान से सूचना के अधिकार की शुरूआत की थी। आज लॉन्च हुआ जन सूचना पोर्टल इस अधिकार को और सशक्त बनाएगा। हमारा प्रयास है कि राजस्थान पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में देश का मॉडल स्टेट बने।

गहलोत शुक्रवार को बिड़ला सभागार में राजस्थान इनोवेशन विजन (राजीव) के तहत जन सूचना पोर्टल-2019 के शुभारम्भ के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरटीआई कानून में यह प्रावधान है कि सरकारें स्वयं ही आमजन को अधिक से अधिक सूचनाएं उपलब्ध करवाएं ताकि लोगों को इस अधिकार के उपयोग की आवश्यकता ही नहीं पडे़। देश में सबसे पहले हमारी सरकार ने यह अभिनव पहल की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पोर्टल आमजन को सुशासन देने में मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement