rajasthan minister devnani hit by scooty in ajmer,leg fractured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्रीजी कार से उतरे, स्कूटी आ भिडी

khaskhabar.com: शनिवार, 23 जुलाई 2016 8:15 PM (IST)
मंत्रीजी कार से उतरे, स्कूटी आ भिडी
जयपुर। राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी शनिवार को अजमेर में हाथीभाटा एवीएनएल ऑफिस के पास सडक दुर्घटना में घायल हो गए। उनके सिर व पैर में चोटें आई हैं। देवनानी के पैर में फैक्चर हुआ है। घटना के बाद उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब देवनानी जयपुर रोड स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम परिसर हॉल में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे। परिसर के मुख्य द्वार के सामने ही भाजपा के एक वरिष्ठ नेता धर्मेश जैन की हॉटल एम्बेसी है। देवनानी अचानक उनसे ही मिलने के लिए कार छोड पैदल रोड पार करने लगे। इसी बीच एक स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement