Rajasthan Heavy Rain: 1 lakh 70 thousand qusecs of water released from kota barrage in chambal river-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:31 pm
Location
Advertisement

Rajasthan Heavy Rain: कोटा बैराज डैम से पानी छोड़ा गया, दौसा के मोरेल बांध पर चादर चली, टाेंक का बीसलपुर बांध भरा

khaskhabar.com : रविवार, 18 अगस्त 2019 11:24 AM (IST)
Rajasthan Heavy Rain: कोटा बैराज डैम से पानी छोड़ा गया, दौसा के मोरेल बांध पर चादर चली, टाेंक का बीसलपुर बांध भरा
जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश (Heavy Rain) से अब संकट गहराता जा रहा है। पांच जिलों में बाढ के हालात बने हुए हैं। सीकर, कोटा, बूंदी, झालावाड, भीलवाडा में बाढ के हालात बन गए हैं। छोटे-बड़े बांधों के भरने का सिलसिला लगातार जारी है। कोटा बैराज डैम से चंबल नदी में एक लाख सत्तर हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। दौसा जिले का मोरेल बांध रविवार को ओवर-फ्लो हो गया। रात करीब एक बजे इस बांध पर चादर चलना शुरू हो गई थी। तीस फीट की भराव क्षमता वाला यह बांध शनिवार को लबालब हो गया था। बाद में वर्तमान में बांध पर करीब आधा फीट की चादर चल रही है।आपको बताते जाए कि 21 साल बाद मोरेल बांध अोवल फ्लो हुआ है। टोंक में बीसलपुर बांध लबालब हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement