Rajasthan elections - Congress first list today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विस चुनाव - कांग्रेस की पहली सूची आज

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 नवम्बर 2018 4:32 PM (IST)
राजस्थान विस चुनाव - कांग्रेस की पहली सूची आज
जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी आज अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि पहली सूची के लिए 150 सीटों पर सिंगल नामों का पैनल तैयार हो चुका है। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हरी झंडी मिलने के बाद यह सूची जारी हो जाएगी। इससे पहले प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन कुमारी शैलजा समेत अन्य नेता पैनल को लेकर माथापच्ची करते रहे है। वहीं भाजपा की अब तक दो लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस को कई सीटों पर नए सिरे से कवायद करनी पड़ी । साथ ही गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हरी झंडी मिलने के बाद कांग्रेस अपनी लिस्ट जारी कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement