Rajasthan Election : Amit Shah attacks on Rahul Gandhi in Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:12 pm
Location
Advertisement

शहीदों का अपमान करने पर राहुल को आनी चाहिए शर्म : शाह

khaskhabar.com : शनिवार, 01 दिसम्बर 2018 4:53 PM (IST)
शहीदों का अपमान करने पर राहुल को आनी चाहिए शर्म : शाह
जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं। शाह आज राजस्थान के दौरे पर हैं। शाह ने यहां फलौदी में आयोजित एक रैली के दौरान मोदी सरकार का गुणगान करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को उत्तर प्रदेश के चुनाव से जोडक़र राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण कर रहे हैं। देश के शहीदों का अपमान करने पर राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। जिस कांग्रेस पार्टी को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है वो राजस्थान और देश का भला नहीं कर सकती है।

कांग्रेस पार्टी को भारत के नक्शे पर दूरबीन लेकर ढूंढना पड़े ऐसी स्थिति कांग्रेस पार्टी की देश में हो गई है। राजस्थान में एक ओर मोदीजी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली वाली भारतीय जनता पार्टी है और दूसरी ओर कांग्रेस है जिनके पास न नेता है, न नीति है और न ही सिद्धांत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement