Advertisement
राजस्थान कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा - सरकार के पास कोई विजन नहीं

कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “यह योजना पूरे देश के युवाओं के साथ छलावा है। इसमें जनता का बिल्कुल भी हित नहीं है। अगर होता तो आज देश के युवा सड़कों पर विरोध करने के लिए बाध्य नहीं होते।”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हमारे शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि हम आगामी दिनों में नई शिक्षा नीति लागू करेंगे। यदि नई शिक्षा नीति लागू कर दी गई, तो सभी सरकारी भर्ती संविदा पर होगी। इसके बाद शिक्षा विभाग में स्थायी भर्ती पूरी तरह से रुक जाएगी।”
कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “इन लोगों की कथनी और करनी में अंतर है। इन लोगों की बात पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। इन लोगों पर भरोसा करने का मतलब हुआ कि 'आ बैल मुझे मार'। इनके मंत्री अपने विभागों और मंत्रालयों को समझ नहीं पा रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में आखिर वे जनता के हित में क्या काम करेंगे।"
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि उसके मंत्री 18 घंटे काम करेंगे, लेकिन एक भी मंत्री महीने में 10 दिन से ज्यादा ऑफिस नहीं जा रहा है। इनका विभागों के अन्य अधिकारियों के साथ कोई तालमेल नहीं है। उन्हें प्रदेश के विकास और जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, कांग्रेस जब भी सत्ता में रही है, आम लोगों का हित को सर्वोपरि रखा है। इन लोगों पास जनता के हित के लिए काम करने की दिशा में कोई विजन नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, “भाजपा मौजूदा समय में अंतर्कलह से जूझ रही है। उसके नेता दिन रात हिंदू-मुस्लिम को लेकर बयान देते रहते हैं। हमेशा ही नफरत बढ़ाने वाले बयान देते रहते हैं। उन्हें न तो प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना है और न ही देश के विकास से। वे सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


