Rajasthan Congress Start sankalp rally from sanwariya seth In reply to BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:15 pm
Location
Advertisement

सांवलिया सेठ के दर्शनाें के साथ कांग्रेस की संकल्प रैली की शुरुआत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 11:47 AM (IST)
सांवलिया सेठ के दर्शनाें के साथ कांग्रेस की संकल्प रैली की शुरुआत
उदयपुर/जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश में संकल्प रैली की शुरुआत कर दी है। प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ के दर्शनाें के साथ प्रदेश में निकाली जाने वाली संकल्प रैली की शुरुआत कर दी है। आज ही के दिन सीएम वसुंधरा राजे बीजेपी की ओर से राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर रही हैं। वहीं कांग्रेस ने भी संकल्प रैली के लिए इसी दिन को चुना। कांग्रेस की ये संकल्प रैलियां बीजेपी की राजस्थान गौरव यात्रा का जवाब है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार की गलतफहमी को कांग्रेस ने जयपुर में राहुल गांधी के रोड शो से दूर कर दिया। अब मेवाड़ को लेकर भाजपा को गलतफहमी आज की संकल्प रैली से दूर कर देंगे। सचिन पायलट ने गुरुवार को उदयपुर सर्किट हाउस में कहा कि 24 अगस्त से 12 सितंबर तक 4 रैलियां होंगी। सितंबर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा होगा।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement