Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje will visit Kangra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:11 am
Location
Advertisement

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी कांगड़ा का दौरा

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 जून 2017 7:24 PM (IST)
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी कांगड़ा का दौरा
कांगड़ा। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कांगड़ा का दौरा कर पौंगवासियों की समस्याएं सुनेगी। उनका हिमाचल आने का कार्यक्रम 8 और 9 जून का है। बताया जाता है कि वह पहले कांगड़ा आएंगी, यहां पौंग विस्थापितों की समस्याएं सुनने इसके बाद वह शिमला के लिए रवाना होगी। राजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पहले मां चामुंडा माता में हाजिरी भरेंगी, फिर कांगड़ा होते हुए ज्वालामुखी के लिए रवाना होगी। ज्वालामुखी में होने वाली बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी भी मौजूद रहेंगी, जो वसुंधरा से हिमाचल में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करेंगी। भाजपा के महामंत्री कृपाल परमार ने बताया कि देहरा के पुल से वसुंधरा राजे को पौंग बांध का नजारा भी दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement