Rajasthan beauty Suman Rao crowned as Femina Miss India 2019-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 2:26 am
Location
Advertisement

सुमन राव के सिर पर सजा मिस इंडिया का ताज, लेंगी मिस वर्ल्ड में हिस्सा

khaskhabar.com : रविवार, 16 जून 2019 09:59 AM (IST)
सुमन राव के सिर पर सजा मिस इंडिया का ताज, लेंगी मिस वर्ल्ड में हिस्सा
मुंबई/जयपुर। राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में सितारों से सजी महफिल में फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने शनिवार को ब्यूटी पेजेंट के ग्रैंड फिनाले के दौरान फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता और बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का खिताब जीता।

कॉलेज छात्रा 20 वर्षीय सुमन थाईलैंड में होने वाले मिस वल्र्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुमन ने एक साक्षात्कार में कहा कि जब आप खुद को जीवन में एक विशेष लक्ष्य के लिए समर्पित करते हैं, तो आपके शरीर की नस-नस आपकी जीत के लिए उस दिशा में काम करना शुरू कर देती है।

प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक और भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री सहित कई हस्तियां शरीक हुई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement