जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से गुरुवार को यहां विधानसभा में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष रमन लाल वोरा ने भेंट की । मेघवाल ने वोरा के विधानसभा पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दोनों अध्यक्षों के बीच में विधानसभा की र्कायवाही एवं प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई।