rajasthan assembly election 2008 :PM Modi addresses Public Meeting at Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:40 am
Location
Advertisement

राजस्थान विस चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी आज जोधपुर में करेंगे जनसभा

khaskhabar.com : सोमवार, 03 दिसम्बर 2018 09:17 AM (IST)
राजस्थान विस चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी आज जोधपुर में करेंगे जनसभा
जोधपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर आएंगे। पीएम मोदी यहां रावण का चबूतरा मैदान में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा के लिए भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं और मैदान को भाजपा के झंडों और मोदी के कटआउटस, होर्डिंग्स व बैनर्स से सजाया गया है।

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। पार्टी की ओर से भीड़ जुटाने के लिए टारगेट तय किए गए हैं। पिछली बार वे सजिर्कल स्ट्राइक की वर्षगांठ के अवसर पर सितंबर में जोधपुर आए थे। पुलिस व एसपीजी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पीएम के दौरे के मद्देनजर पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रावण का चबूतरा स्थल को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। आज दिन में डॉग स्क्वायड ने भी घेरे के आस पास पड़ताल की। सुरक्षा एजेंसियों सतर्क है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

जोधपुर भाजपा की बड़ी उम्मीद लगी हैं मोदी पर, क्योंकि उनकी सभाओं के कारण ही वोटों का ध्रुवीकरण हुआ और सूरसागर व शहर की दोनों सीटें पिछले दोनों चुनाव में भाजपा की झोली में आई थी, अन्यथा दोनों सीटें फंसी हुई थी। वैसी ही स्थिति इस बार भी पैदा हो गई है।

सूरसागर में कांग्रेस ने मुस्लिम चेहरा लगातार तीसरी बार उतारा है, परंतु शहर सीट पर ओबीसी कार्ड खेल दिया है, जो भाजपा की गणित बिगाड़ रहा है। इसलिए मोदी की सभा से उन्हें इस बार भी ध्रुवीकरण की हैट्रिक लगने की उम्मीद है। भाजपा को लगता है कि मोदी की सभा के बाद सारे समीकरण 2013 जैसे हो जाएंगे और भाजपा फिर से बढ़त लेकर कांग्रेस को पछाड़ेगी। शहर और देहात भाजपा ने मोदी की सभा में एक लाख लोगों को जुटाने का टारगेट बनाया है। वह गांव-गांव से लोगों को लाने की तैयारी कर चुकी है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement