Advertisement
CM के लिए हलचल, खाचरियावास का वीडियो वायरल, गहलोत ने कहा...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। अब हर किसी को मंगलवार (11 दिसंबर) का इंतजार है जब राजस्थान सहित पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मिजोरम के नतीजे घोषित किए जाएंगे। वोटिंग के बाद सामने आए अधिकतर एग्जिट पोल में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। इनमें से सबसे ज्यादा राजस्थान उसके पक्ष में जाता दिख रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं। इस बीच, जयपुर के सिविल लाइंस से कांग्रेस प्रत्याशी और शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास का शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे गहलोत को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।
इसमें खाचरियावास कह रहे हैं कि हमारे नेता राहुल गांधी हैं, वे जो कहेंगे वह फैसला हमें मंजूर होगा। मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा कि गहलोत साहब ने मुख्यमंत्री पद के लिए पांच लोगों के नाम दिए हैं। वे सीनियर लीडर हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन इस बारे में वे फैसला नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर राहुल गांधी और विधाई समिति फैसला लेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement