Advertisement
गैंगस्टर आनंदपाल के साथियों की जेल में तबियत बिगड़ी, भरतपुर अस्पताल में कराया भर्ती

जयपुर। प्रदेशभर केगैंगस्टर रहे आनंदपाल (gangster Anandpal) गिरोह के तीन हार्डकोर अपराधियों की भूख हड़ताल के कारण भरतपुर जेल में तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने तीनों कैदियों को उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीनों का इलाज जारी है।
अजमेर जेल से भरतपुर में किया शिफ्ट...
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर रहे आनंदपाल के तीन साथियों मनोज, जीतेन्द्र और राकेश को एक सप्ताह पहले 27 अगस्त को अजमेर जेल से भरतपुर की केंद्रीय सेवर जेल में शिफ्ट किया गया था। जेल प्रशासन के नियमों के अनुसार इन तीनों कैदियों को साफ सफाई के काम पर लगाया गया। वह उन्हें रास नहीं आया तो वे भूख हड़ताल पर चले गए। भूख हड़ताल के कारण शुक्रवार को इनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर आनंदपाल को वर्ष 2017 में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
भरतपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features