Rajasthan : Rajasthan BJP leader condolences on Arun Jaitley death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:13 pm
Location
Advertisement

Rajasthan: अरुण जेटली के निधन को भाजपा नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

khaskhabar.com : शनिवार, 24 अगस्त 2019 2:24 PM (IST)
Rajasthan: अरुण जेटली के निधन को भाजपा नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेताओं ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि अरुण जेटली एक आदर्श व्यक्तित्व के उदाहरण थे।

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनियां, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया, वीरमदेव सिंह जैसास एवं कैलाश मेघवाल ने अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरुण जेटली ने राष्ट्रीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है और उनका निधन देश के लिए और भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement