Raja Bhaiya declares a new political party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:04 am
Location
Advertisement

राजा भैया ने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया,लोकसभा चुनाव लड़ेगी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 नवम्बर 2018 3:52 PM (IST)
राजा भैया ने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया,लोकसभा चुनाव लड़ेगी
लखनऊ। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की। राजा भैया कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं। राजा भैया की पार्टी अगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह उनके समर्थकों की लंबे समय से मांग थी।

उन्होंने मीडिया से कहा कि पार्टी के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। वह राजनीति में अपने प्रवेश के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे एक समारोह में भाग ले रहे थे। राजा भैया कुंडा से लगातार छह कार्यकाल के लिए चुने गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement