rain showers in Rajasthan on 22 september-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:02 am
Location
Advertisement

ठंडी हवा के साथ बारिश की फुहारों से भीगा राजस्थान

khaskhabar.com : शनिवार, 22 सितम्बर 2018 12:01 PM (IST)
ठंडी हवा के साथ बारिश की फुहारों से भीगा राजस्थान
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम ने दिल खुश कर दिया। ठंडी हवा के साथ बारिश की फुहारों ने राजस्थानवासियों काे भिगोया। प्रदेश कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की सूचना है। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।

पिछले करीब 10-15 दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने राजस्थान में मौसस बदलने और बारिश होने की चेतावनी दी थी। इस बारे में जिलों के कलेक्टरों को भी आगाह किया था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और ओडिशा के तट पर आए तूफान के चलते प्रदेश में भी मौसमी गतिविधियाें में तेजी आई है। प्रदेश के अन्य कई इलाकों में अगले 3-4 दिनों के दौरान कई स्थानों पर रुक-रुक कर धीमी व मध्यम बारिश के आसार हैं।

शुक्रवार सुबह से मौसम में आए बदलाव का असर शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी व बारिश हुई। शनिवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी और रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। प्रदेश में रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निजी बसों के इंतजार में खड़े लोगों को सुबह ऑफिस पहुंचने के लिए बारिश में भीगना पड़ा। दुपहिया वाहन चालक भी भीगकर ऑफिस पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement