Rain in Jaipur Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब लगा मानसून आ गया, लगी बारिश की झड़ी

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 09:01 AM (IST)
अब लगा मानसून आ गया, लगी बारिश की झड़ी
जयपुर। एक पखवाड़ा बाद मानसून ने मेहरबानी कर दी है। ऐसी ही बारिश का इंतजार जयपुरवासियों काे था। बारिश की झड़ी लगने से लोगों में खुशी का माहौल है। बुधवार शाम से बारिश की झड़ी लगी जो सुबह तक जारी रही। इधर सीकर में कल शाम पौन घंटे की बारिश से कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। जिले में सबसे ज्यादा बारिश नीमकाथाना में 45 एमएम हुई। नवलगढ़ रोड पर चार फीट तक पानी भर गया। इससे दुपहिया वाहन तो लगभग डूब गए। जो जहां था वहीं थम गया। सीकर शहर में नवलगढ़ रोड, औद्योगिक क्षेत्र सहित निचले इलाकों में पानी जमा होने से घंटों आवागमन बाधित रहा। सीकर जिले के नीमकाथाना, लक्ष्मणगढ़, रींगस, पलसाना, खाचरियावास में अच्छी बारिश हुई। बालक नाले में बहा, लोगों ने बचा लिया, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया यहां जयपुर में जयसिंहपुरा खोर में बुधवार सुबह स्कूल जा रहा बालक आदित्य नाले के तेज बहाव में बह गया। गनीमत यह रही कि लोगों ने उसे बचा लिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस करीब पौन घंटे तक नहीं पहुंची।जबकि रेस्क्यू टीम पहुंची ही नहीं। जिसको लेकर लोगों ने विरोध जताया और जाम लगा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement