Rain: Houses collapsed in Sodala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:54 pm
Location
Advertisement

बारिश: सोडाला में निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में दबे दो लोग, एक को निकाला

khaskhabar.com : शनिवार, 22 सितम्बर 2018 10:33 AM (IST)
बारिश: सोडाला में निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में दबे दो लोग, एक को निकाला
जयपुर। सोडाला में बारिश के चलते एक निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिर गया। घटना सोडाला के नंदपुरी इलाके की है। मकान गिरने के दौरान इसमें काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। मलबे में दो मजदूरों के दबे होने की बात सामने आई है। बुलडोजर की सहायता से मलबा हटाने का काम जारी है। बारिश के चलते राहत कार्य में थोड़ी दिक्कत आ रही है। इस बीच मलबे में से एक मजदूर को निकाल लिया गया है। दूसरे मजदूर के दबे होने की आशंका के तहत उसकी मलबे में तलाश की जा रही है। मलबे से निकाले गए मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement