raided at ministers brothers beer store in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्री के भाई की बीयर की दुकान पर छापा

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 11:12 AM (IST)
मंत्री के भाई की बीयर की दुकान पर छापा
गोंडा। प्रदेश के कृषि मंत्री और तरबगंज विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनोद कमार उर्फ पंडित सिंह के भाई के नाम जारी लाइसेंस पर चल रही बीयर की दुकान पर छापेमारी के दौरान अवैध नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। मौके पर मिले सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनसार, फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम के प्रभारी महावीर वर्मा, क्षेत्राधिकारी तरबगंज और एसडीएम की संयुक्त टीम ने थाना वजीरगंज क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट पर स्थित कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह के भाई महेश सिंह की बीयर की दुकान पर देर रात छापा मारा। वहां 94 बोतल नकली शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[# Special: संविधान के खिलाफ है फतवों की राजनीति]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement