Advertisement
राहुल राफेल पर देश से माफी मांगें : जयराम ठाकुर
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को यहां कहा कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सच्चाई की जीत है, और इस मुद्दे पर देश को गुमराज करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में कहा, जब केन्द्र की मौजूदा राजग सरकार ने देशहित में राफेल सौदे जैसा बड़ा फैसला लिया, तो देशहित का यह फैसला कांग्रेस और अन्य पार्टियों के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और वे इसमें खामियां ढूंढ़ने लगे।
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने महज राजनीतिक उद्देश्य से राफेल सौदे में इतने बड़े झूठ का सहारा लेकर देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राफेल सौदे के बारे जो दुष्प्रचार कर रहे थे, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने उन्हें आईना दिखाया है। कांग्रेस और विशेषकर राहुल गांधी के लिए यह एक बड़ा झटका है और उन्हें इससे सबक लेना चाहिए, तथा देश से माफी मांगनी चाहिए।
ठाकुर ने कहा, कांग्रेस ने राफेल सौदे पर दुष्प्रचार कर देश की साख गिराने का प्रयास किया है। राहुल गांधी राफेल सौदे को बोफोर्स सौदे जैसे प्रकरण का रूप देने की कोशिश में थे। कांग्रेस ने देश में लाखों-करोड़ों रपये के घोटाले किए हैं, जिनसे आज तक न देश उबर पाया है और न ही देश के लोग।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement