Rahul letter to Congress Chief Ministers for the Women Reservation Bill-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:15 am
Location
Advertisement

महिला आरक्षण विधेयक के लिए कांग्रेस मुख्यमंत्रियों को राहुल का पत्र

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 9:48 PM (IST)
महिला आरक्षण विधेयक के लिए कांग्रेस मुख्यमंत्रियों को राहुल का पत्र
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण की मांग करने के लिए राज्यों की कांग्रेस/गठबंधन सरकारों को पत्र लिखकर अपनी-अपनी विधानसभाओं में एक प्रस्ताव पारित करने को कहा है। गांधी ने कांग्रेस और सहयोगी मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा है, "अगले संसद सत्र में महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई आरक्षण के लिए विधेयक पारित कराने के लिए राज्य विधानसभाओं में प्रस्ताव पारित होने से हमारे समर्थन को मजबूती मिलेगी।

संसद में महिलाओं के प्रतिशत में भारत का स्थान 193 देशों में से 148 पर है, जिसका जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि राज्य विधानसभाओं में हालात और भी बुरे हैं। गांधी ने छह दिसंबर को लिखे अपने पत्र में कहा है, "हमारी राजनीति में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से हमारे लोकतंत्र और मौजूदा प्रणाली में अन्याय की आशंका बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement