Rahul Gandhi targets PM Modi in Rae Bareli in UP polls 2017-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गठबंधन से उतरा मोदी का मुंह, किसान, छोटे व्यापारियों को कर दिया खत्म: राहुल

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 12:42 PM (IST)
गठबंधन से उतरा मोदी का मुंह, किसान, छोटे व्यापारियों को कर दिया खत्म: राहुल
राय बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया है, मगर राज्य में बाकी चरणों के लिए आज दिग्गजों का जमावड़ा है। राहुल गांधी ने आज रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां जमकर पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि जैसे ही हमारा गठबंधन हुआ, पीएम मोदी का मुंह उतर गया। उन्होंने कहा, कसानों के पास पैसे नहीं हैं, छोटे व्यापारी खत्म हो गए हैं। मोदी सरकार ने इन्हें बर्बाद कर दिया है। राहुल ने कहा, अगर आप किसानों से पूछेंगे तो वे लोग भी यही कहेंगे। उन्होंने कहा, मोदी तो हिन्दुस्तान के पीएम हैं ना, तो वह रायबरेली और अमेठी के लोगों को दुख क्यों पहुंचा रहे हैं। पीएम ने बनारस में जो भी वादे किए हैं, उनमें से एक भी वादा नहीं निभाया है। राहुल ने कहा कि 2019 में मोदी को गुजरात वापस भेजेंगे। छोटे दुकानदार नोटबंदी की मार से अब उबर नहीं पा रहे हैं।

[# जीत तो राजा की ही होगी !]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement