rahul gandhi takes a dig at BJP minister anil vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विज पर राहुल का तंज,हिटलर-मुसोलिनी भी ब्रैंड

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 7:47 PM (IST)
विज पर राहुल का तंज,हिटलर-मुसोलिनी भी ब्रैंड
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज के खादी कैलेंडर पर दिए बयान पर राहुल गांधी ने व्यंग्य करते हुए निशाना साधा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने टि्वटर पर अनिल विज के बयान की एक खबर शेयर करते हुए लिखा कि हिटलर और मुसोलिनी भी ताकतवर ब्रैंड थे। विज ने खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर से महात्मा गांधी की जगह पीएम मोदी की फोटो आने पर कहा था कि महात्मा गांधी का नाम खादी से जुडने के कारण इसकी दुर्गति हुई है। इसके साथ ही वह एक सवाल के जवाब में बोले थे कि बीजेपी सरकार के दौरान ही धीरे-धीरे नोटों से भी महात्मा गांधी का फोटो हट जाएगा। विज ने मोदी को खादी के लिए महात्मा गांधी से बेहतर ब्रैंड बताया था।

[@ पशुओं से बर्बरता,गांव में हो रही अजीबो- गरीब घटना ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement