Rahul Gandhi said, Wrong decisions like demonetisation and GST will not help the economy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:44 pm
Location
Advertisement

राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला, बेरोजगारी 45 साल के निचले स्तर पर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2019 12:09 PM (IST)
राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला, बेरोजगारी 45 साल के निचले स्तर पर
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी धर्मों और जातियों के लोगों को साथ लिए बिना नहीं चल सकती। जब तक हर भारतीय की आवाज को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में नहीं सुना जाता, तब तक बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में कुछ नहीं किया जा सकता है। यह बात राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं को सड़कों पर चलने नहीं दिया जा रहा है और बेरोजगारी 45 साल के निचले स्तर पर। शायद नरेंद्र मोदी भी इसे समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब लोगों पर टैक्स है। NPR भी उसी तरह से गरीब लोगों पर टैक्स है, उन्हें इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यह सीधे-सीधे गरीबों पर हमला है।



राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आवाज सुनी जाती है। बाकी प्रदेशों में क्या हो रहा है आप सभी को पता है। किसानों की समस्या, किसानों की आत्महत्या, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी की हालात आप सभी से छुपी नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement