Rahul Gandhi said- BJP to power Delhi Overthrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 12:47 pm
Location
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा-भाजपा को दिल्ली की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे

khaskhabar.com : सोमवार, 10 दिसम्बर 2018 6:32 PM (IST)
राहुल गांधी ने कहा-भाजपा को दिल्ली की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे
मोहाली। भाजपा पर न्यायपालिका, सेना और मीडिया जैसे संस्थानों की विश्वसनीयता को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को 2019 के आम चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। राहुल ने चंडीगढ़ से सटे पंजाब के इस शहर में कहा कि हम भाजपा को उसकी जगह दिखाएंगे और चुनाव में हराएंगे। 2019 में हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए।

राहुल, यहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के साथ समाचार पत्र नवजीवन को फिर से लांच करने के लिए आयोजित समारोह में हिस्सा लेने आए थे। भाजपा और मोदी सरकार पर बरसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में डर का एक माहौल बनाया गया और मीडिया को भी दबाने की कोशिश की गई। राहुल ने कहा कि मीडिया को भी डराया जा रहा है, दबाया जा रहा है। मीडिया केवल वही कहती है, जो शक्तिशाली लोग सुनना चाहते हैं। ऐसे माहौल में 'नवजीवन' एक स्वतंत्र आवाज बनेगा। यह अखबार कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना कर सकता है।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश खुले तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें काम करने नहीं दिया जा रहा है। सेना के जनरल कह रहे हैं कि मोदी सेना का दुरुपयोग कर रहे हैं और चुनाव आयोग को भी दबाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement