Rahul Gandhi said - Raphael Plane Scam will go to jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:59 pm
Location
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा - व्यापमं, राफेल विमान घोटालेबाज जेल जाएंगे

khaskhabar.com : शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 4:39 PM (IST)
राहुल गांधी ने  कहा - व्यापमं, राफेल विमान घोटालेबाज जेल जाएंगे
रीवा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि ऐसी सरकार का क्या फायदा जो, गरीबों की मदद नहीं कर सकती। मध्य प्रदेश की सरकार सिर्फ अमीरों के बारे में सोचती है। जैसे ही शिवराज चौहान जी स्टेज पर आते हैं, मध्य प्रदेश का 5 साल का बच्चा भी कहता है देखो घोषणा मशीन आई है काम नहीं है...सिर्फ घोषणाएं हैं। मध्य प्रदेश में सडक़ें कम हैं, गढ्ढे ज्यादा। मध्य प्रदेश के किसानों, यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, 10 दिन के अंदर आपका कर्जा माफ कर देगी और ये अहसान नहीं होगा क्योंकि, ये आपका हक है, हम सिर्फ अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे।

गांधी ने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को बैकुंठपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। गांधी ने एक बार फिर नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार पर हमला बोला उन्होंंने आरोप लगाया कि देश की जनता को तो कतार में लगा दिया और चोरों के कालेधन को सफेद कर दिया। गांधी ने आगे कहा कि एक तरफ नोटबंदी की गई, दूसरी तरफ गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया। इससे छोटे, मध्यम व्यापारियों के कारोबार चौपट हो गए। इस वर्ग से टैक्स के नाम पर रकम वसूल कर अनिल अंबानी की जेब में डाली जा रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement