Advertisement
राहुल ने कहा, प्रियंका और ज्योतिरादित्य को सिर्फ 2 माह के लिए ही नहीं...
अमेठी। प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रिय रूप से कदम रखने के साथ ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब प्रियंका के भाई और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस बारे में प्रतिक्रिया दी है। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल ने कहा कि प्रियंका को महासचिव बनाए जाने के फैसले से भाजपा वाले घबराए हुए हैं। हालांकि मैं बहुत खुश हूं क्योंकि प्रियंका अब मेरे साथ काम करेंगी।
प्रियंका के उत्तर प्रदेश में आने से यहां की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा। राहुल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लाकर हम उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलना चाहते हैं। इन दोनों को सिर्फ दो महीने के लिए ही नहीं उत्तर प्रदेश लाया गया है, बल्कि वे लंबे समय तक के लिए विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अमेठी
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement