Rahul Gandhi on today to visit Bhopal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:22 am
Location
Advertisement

राहुल आज भोपाल दौरे पर: करेंगे रोड शो, पदाधिकारियों से होंगे मुखातिब

khaskhabar.com : सोमवार, 17 सितम्बर 2018 10:31 AM (IST)
राहुल आज भोपाल दौरे पर: करेंगे रोड शो, पदाधिकारियों से होंगे मुखातिब
भोपाल।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को भोपाल दौरे पर आने वाले हैं। वह यहां रोड शो करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल विशेष विमान से सुबह 11.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से कार द्वारा लाल घाटी चौराहे पहुंचेंगे। लालघाटी से दोपहर 12 बजे उनका रोड शो शुरू होगा। यह रोड शो लगभग 18 किलोमीटर का होगा।

बताया गया है कि रोड शो लालघाटी से शुरू होकर वीआईपी गेस्ट हाउस, कलेक्टारेट के सामने, इमामी गेट, सदर मंजिल, कमला पार्क, पॉलीटेक्निक चौराहा, बाण गंगा, रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, पीसीसी, ज्योति टॉकीज, चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर तिराहे से अन्ना नगर होते हुए भेल दशहरा मैदान में समाप्त होगा। राहुल गांधी भेल दशहरा मैदान में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के अनुसार, इस संवाद कार्यक्रम में 15 से 20,000 कार्यकर्ता हिस्सा लेगें। कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार रात को भोपाल पहुंचकर आयोजन स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की।

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे राहुल गांधी के प्रवास के चलते भोपाल को कांग्रेस के रंग में रंगा गया है। सड़क के दोनों ओर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगे है, वहीं कांग्रेस के झंडे भी लगाए गए हैं। राहुल गांधी के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement