Rahul Gandhi Is The King Of Lies, Says Shivraj Chouhan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:21 pm
Location
Advertisement

शिवराज ने राहुल पर बोला हमला, कहा-उनको ‘राफेलिया’ हुआ

khaskhabar.com : रविवार, 10 फ़रवरी 2019 10:14 AM (IST)
शिवराज ने राहुल पर बोला हमला, कहा-उनको ‘राफेलिया’ हुआ
वड़ोदरा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें झूठों का राजा बताया हैं। यहां एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी झूठों के राजा बन गए हैं। उन्हें ‘राफेलिया’ हो गया है, क्योंकि उन्हें राफेल के अलावा कुछ और नहीं दिखाई देता है। जिस तरह से वे आरोप पर आरोप लगाते जा रहे हैं वह अस्वीकारनीय है। वे बार-बार गलत भाषाओं का प्रयोग करते हैं और एक ही झूठ को दोहराते रहते हैं।

उन्होंने राफेल पर आरोप लगा-लगाकर पहले से ही इसे बदनाम कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पर तीखा निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता उनके राफेलिया का इलाज करेगी और बीजेपी सत्ता में वापस आएगी। चौहान ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी अपने वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी की सरकार आने से किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो वे सीएम बदल देंगे।

अब तक ना तो किसी किसान का कर्जा माफ हुआ बल्कि वे प्रक्रिया को और भी जटिल बना रहे हैं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर की बेटी प्रियंका गांधी को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी में उनकी एंट्री कोई चमत्कार नहीं करने जा रही है। पॉलीटिक्स में प्रियंका की एंट्री स्वागत योग्य है, इस क्षेत्र में किसी का भी स्वागत है। लेकिन उन्हीं को चुना जाना चाहिए जो काम करता है। किसी की भी एंट्री से कोई जादू नहीं होने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement