Rahul Gandhi in Mandsaur LIVE updates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:05 pm
Location
Advertisement

राहुल का MP के किसानों से वादा, कांग्रेस आई तो मात्र 10 दिनों में कर्जा होगा माफ

khaskhabar.com : बुधवार, 06 जून 2018 6:35 PM (IST)
राहुल का MP के किसानों से वादा, कांग्रेस आई तो मात्र 10 दिनों में कर्जा होगा माफ
मंदसौर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर पुलिस गोलीबारी की पहली बरसी के मौके पर बुधवार को यहां मृतक किसानों को श्रद्घांजलि दी। वह 'किसान समृद्घि श्रद्घांजलि सभा' को संबोधित करने यहां पहुंचे हैं। यह सभा पिपलियामंडी में हो रही है। उन्होंने यहां मृतक किसानों के परिजनों से भी मुलाकात की। देशभर के विभिन्न हिस्सों से किसान नेता यहां पहुंच रहे हैं, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी दोपहर चार्टर्ड प्लेन से मंदसौर हवाईपट्टी पर उतरे, जहां उनका प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वागत किया। उसके बाद वहां मौजूद कांग्रेसी और किसान नेताओं ने उनका स्वागत किया।

LIVE UPDATES:

- राहुल गांधी ने कहा, जिस दिन मध्य प्रदेश में कांग्रस पार्टी की सरकार आयेगी 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ हो जायेगा।
- मोदी जी की सरकार हो या शिवराज जी की सरकार हो, इन सरकारों के दिल में किसानों के लिये थोड़ी सी भी जगह नहीं है। ये सच्चाई है: राहुल गांधी
- राहुल गांधी ने मंदसौर में कहा, एक साल पहले यहां मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों पर गोली चलाई, किसानों को मारा। आज पूरे देश में किसान अपना हक मांग रहा है, आत्महत्या कर रहा है।
- राहुल गांधी किसान सभा के मंच पर पहुंचे।
- मंदसौर में किसानों के परिजनों को राहुल गांधी ने लगाया गले।
- मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिवार से राहुल गांधी ने की मुलाकात।
- राहुल गांधी मंदसौर पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वागत किया।
- कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर लगाया गोलीकांड के मृतकों के परिजनों को धमकाने का आरोप।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement