Advertisement
राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ पर किया दिलचस्प ट्वीट, CM का दिया संकेत
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का मुद्दा सुलझ गया है। उन्होंने पद के चारों दावेदारों के साथ एक चित्र ट्वीट किया।
मुख्यमंत्री पद के चारों दावेदारों -भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरण दास महंत- के साथ चित्र साझा करते हुए गांधी ने अमेरिकी इंटरनेट उद्यम रीड हॉफमैन के कथन का उद्धरण दिया है : "आपका दिमाग और आपकी रणनीति चाहे कितना ही कुशल क्यों न हो, यदि आप अकेले खेलते हैं, तो एक टीम से आप हमेशा हार जाएंगे।"
पार्टी शाम को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकती है। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बघेल को इस पद की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है। राहुल ने यह ट्वीट संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, और पार्टी के राज्य प्रभारी पी.एल. पुनिया सहित छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ मैराथन बैठकें करने के बाद किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement