rahul gandhi attracts huge crowd in road show in basti,attacks non congress parties-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैरकांग्रेस सरकारों ने 27 वर्ष में यूपी को कंगाल किया:राहुल

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 8:10 PM (IST)
गैरकांग्रेस सरकारों ने 27 वर्ष में यूपी को कंगाल किया:राहुल
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरूवार को बस्ती में रोड शो के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष में गैर कांग्रेस सरकारों ने उत्तर प्रदेश को कंगाल कर दिया है। कप्तानगंज कस्बे में रोड शो के दौरान भीड देखकर उत्साहित राहुल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए लोगों से पूछा कि मोदी सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे हुए या नहीं। मौजूदा केंद्र सरकार पूंजीपतियों की हमदर्द और किसान विरोधी है। राहुल कहा कि कांग्रेस ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है। 27 सालों में गैर कांग्रेसी सरकारों ने प्रदेश को कंगाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों का हक उद्योगपतियों में बांट रही है। नरेंद्र मोदी केवल वादों की सरकार चला रहे हैं। कांग्रेस सरकार किसानों के दर्द को समझती है, इसलिए किसानों का कर्ज माफ करती है।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement