Advertisement
सुस्त अर्थव्यवस्था को लेकर घिरी सरकार पर कांग्रेस का एक और वार
नई दिल्ली। आम आदमी के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है रुपए-पैसे से जुड़ी बात यानी अर्थव्यवस्था। हर मोर्चे पर जोर-शोर से आगे बढ़ रही केंद्र सरकार इन दिनों इसी क्षेत्र में लडख़ड़ाई हुई है। हालांकि वह आर्थिक सुस्ती को दूर करने के लिए नित नई घोषणा कर इसमें जान फूंकने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिलहाल ये उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।
इसी के चलते विपक्षी दल भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, खास तौर से कांग्रेस। कांग्रेस ने आज बुधवार को एक बार फिर इसी विषय पर हमलावर रुख अपनाते हुए निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि अर्थव्यवस्था का क्या हाल है ‘हाउडी मोदी’. मिस्टर मोदी, अर्थव्यवस्था के हाल अच्छे नहीं लग रहे।
राहुल ने इसके साथ एक वेबसाइट की खबर भी शेयर की। इस समाचार में अर्थशास्त्री देश के हालात को लेकर चिंता जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी जल्द ही अमेरिका जाएंगे जहां वे हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। राहुल ने इन्हीं शब्दों का प्रयोग कर मोदी पर तंज कसा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement