Rahul Gandhi arrives in Kerala to meet flood victims-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:52 pm
Location
Advertisement

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने केरल पहुंचे राहुल गांधी

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 अगस्त 2018 11:05 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने केरल पहुंचे राहुल गांधी
तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को बाढ़ प्रभावित केरल राज्य का दौरा करने पहुंचे। वे केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। राहुल गाधी दो दिन यहां रहेंगे और बाढ़ प्रभावित राज्य का दौरा करेंगे। दो दिन के दौरे के दौरान राहुल गांधी राहत शिवरों में जाएंगे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे। वे चेंगानूर, आलप्पुणा और अंगमाली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाएंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
बता दें कि राहुल गांधी ने इसके पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता करने को कहा था। कांग्रेस के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन देने का ऐलान किया है। साथ ही राहुल गांधी नेे केरल की तबाही पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार से मांग की है थी इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।
केरल में बाढ़ ने तबाही मचा के रख दी है। बाढ़ की वजह से जान और माल का भारी नुकसान हुआ है। सोमवार सुबह केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दुनिया भर में रह रहे मलयाली समुदाय के लोगों से मदद मांगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement