Advertisement
राहुल गांधी और मैं हमेशा साथ रहेंगे: अखिलेश यादव
मैनपुरी। करहल में पूर्व एमएलसी सुभाष यादव के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे अखिलेश यादव ने इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और वो हमेशा साथ रहेंगे। वहीं अखिलेश और मायावती के मिलन की संभावना पर उन्होने कहा कि अभी आप लालू की रैली का इंतजार कीजिए। हमें भी न्योता मिला है, सभी वहां पहुंचेंगे और इस मामले पर विचार विमर्श होगा। इस रैली के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा।
जब पत्रकारों ने पूछा कि मुख्यमंत्री रहते हुए आपने कभी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन क्यों नहीं किए तो उन्होने कहा कि सभी लोगों के घरों में मंदिर होता है। और जिनको भगवान की श्रद्धा है वो घर में ही पूजा और दर्शन कर लेते हैं। हमने भी ऐसा ही किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
मैनपुरी
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement