नई दिल्ली। फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए बातचीत अंतिम चरण में है। सूत्रों ने कहा कि सौदे पर बातचीत अंतिम चरण में है और कुछ बिंदुओं पर बातचीत चल रही है। देश की राजधानी में फ्रांस का एक दल भी मौजूद है और दोनों पक्ष इस सौदे को जल्द पूरा करने को इच्छुक हैं। आपको बता दें कि उड़ान भरने की स्थिति वाले तीन दर्जन राफेल विमानों को खरीदने के लिए पिछले साल अप्रैल में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा दौरान करार पर हस्ताक्षर हुआ था।
भारत राफेल के साथ ही हवा से हवा में मार करने वाली विश्व आधुनिक मिसाइल मेटेओर हासिल कर लेगा। राफेल लड़ाकू विमान मेटेओर से सुसज्जित होगा जो दुश्मनों के एयरक्राफ्ट और 100 किमी दूर स्थिति क्रूज मिसाइल को ध्वस्त कर सकता है। इस मिसाइल को अपने बेड़े में शामिल कर लेने से भारत की स्थिति दक्षिण एशिया में और मजबूत हो जाएगी।