rafael deal will be sealed on friday Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राफेल सौदा शुक्र को, वायुसेना को 2019 में मिलने लगेंगे फाइटर

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 10:44 PM (IST)
राफेल सौदा शुक्र को, वायुसेना को 2019 में मिलने लगेंगे फाइटर
राफेल लडाकू विमानों को फ्रांस की डसाल्ट एविएशन कंपनी बनाती है। 36 विमान सीधे फ्रांस से आएंगे। यह सौदा 7.87 बिलियन यूरो यानी 59 हजार करोड रूपए में होने जा रहा है। एक राफेल की कीमत हथियार सहित करीब 1600 करोड रूपये पडेगी। विमानों की कीमत को लेकर फ्रांस की ओर से जनवरी में बताई गई शुरूआती राशि से मौजूदा कीमत लगभग 750 मिलियन यूरो कम है। इसी कीमत में केवल राफेल लडाकू विमान ही नहीं आएगा बल्कि उसमें एक से बढकर बेहतर हथियार प्रणाली होगी। मसलन मिटीयोर मिसाइल होंगी। यानी हमारी वायुसेना के मिसाइल पाकिस्तानी वायुसेना के मिसाइल पर काफी भारी पडेंगे। इसमें हवा से जमीन में मार करने वाली स्कैल्प मिसाइलें होंगी। डसाल्ट वायुसेना को मुफ्त में प्रशिक्षण देगी। फ्रांस पायलटों के प्रशिक्षण के लिये 60 घंटे की अतिरिक्त उडान की गारंटी देगा। समझौते की शतोंü के मुताबिक फ्रांसीसी कम्पनी को यह यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत के पास विमानों का 75 प्रतिशत बेडा हर वक्त संचालनीय हालत में रहे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement