कोटा। गणेश चतुर्थी का पर्व सोमवार को कोटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कोटा में भगवान गणेश के मंदिरों में विशेष पूजा की गई। शहर के प्राचीन भगवान खड़े गणेशजी के मंदिर में देर रात से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतेजाम कर रखे हैं।
मंगला आरती में उमड़े लोग