Queue waiting for their turn !-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक से लेकर एटीएम तक कतार ... अपनी बारी का इन्तजार!

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 12:55 PM (IST)
बैंक से लेकर एटीएम तक कतार ... अपनी बारी का इन्तजार!
वाराणसी। सरकार अपना दांव चल चुकी है अब बैंकों में कतारबद्ध जनता अपनी बारी के इन्तजार में है। अभी अपने बीच से पांच सौ और हजार के नोटों को गुजरे मात्र चार से पांच दिन ही तो बीते कि उनके अपने बीच न होने की एहसास मात्र से ही रूह कांप जा रही है, आज हमारे अभिन्न ये दोनों हमारे बीच नहीं रहे ये लोगों का दिल यकायक मानने को तैयार ही नहीं हो पा रहा है, खुद को चिकोटी काट काट लोग इसबात पर यकीन कर रहे हैं कि हाँ अब हमारे पांचू और हजारा भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। लोगों का कहना है कि ये जो रिक्त स्थान ये छोड़ कर गए हैं उस क्षति की पूर्ति फिलहाल तो सम्भव नजर नहीं आ पा रही,सरकार ने भी लोगों की इस भावना को समझा और शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह जनता के साथ है और ईश्वर से प्रार्थना किया है कि वे जनता को इस भारी दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । इस बीच सूचना मिली है कि कई लोगों ने इन दोनों के अचानक कालकलवित होने से सूतक में अपने घर के मांगलिक कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं । यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement