झज्जर । जिले गांव कबलाना सिथत गंगा मैनेजमेंट कॉलेज में कश्मीरी और बिहार के छात्रों का आपसी गाली गलौच का विवाद इस कदर बढ़ा की दोनों छात्र गुट आपस में भिड़ गए । मंगलवार की शाम हुए झगडे के बाद हॉस्टल वार्डन ने समझाबुझा कर मामले को शांत करा दिया । लेकिन पीड़ित छात्र का आरोप है कि वार्डन ने हमला करने वाले छात्र को धमकाने की बजाय उसको ही थप्पड़ मारकर दोनों को आगे से झगड़ा नहीं करने की बात कह ॉकर भेज दिया ।