Advertisement
कतर, यमन के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

इस बीच, मुबारक की ओर से आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से कहा गया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई।
बयान के मुताबिक, पीएम मुबारक ने अपने समकक्ष अल थानी को यमन के बारे में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से भी अवगत कराया। गाजा पट्टी पर "इजरायली हमले" को लेकर भी मंथन।
यमन 2014 से गृह युद्ध के संघर्ष में फंसा हुआ है, जब हूतियों ने देश के बड़े हिस्से के साथ-साथ राजधानी सना पर भी नियंत्रण कर लिया था।
यमन के कुछ हिस्सों में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण 150 से अधिक लोग मारे गए। वहीं, हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। बताया जाता है व्यापक गरीबी, कुपोषण और बुनियादी सेवाओं से यहां की अधिकांश आबादी जूझ रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


