इलाहाबाद। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के मुख्य पुस्तकालय में 6 फुट का अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहुंचकर हॉल को खाली कराकर वन्य विभाग को सूचित किया। घटना यूनिवर्सिटी के सीनेट हाल के सामने की है। मौके पर पहुंची वन्य विभाग की टीम अजगर को काबू में करने की जुगत में लगी है।