Putin will start his fourth regime on monday Opposition protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूस में सडक़ पर उतरे युवा, पुतिन सरकार के चौथे कार्यकाल का विरोध

khaskhabar.com: शनिवार, 05 मई 2018 8:43 PM (IST)
रूस में सडक़ पर उतरे युवा, पुतिन सरकार के चौथे कार्यकाल का विरोध
मॉस्को। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चौथे कार्यकाल की शुरुआत से पहले शनिवार को विपक्षी नेताओं और सरकार विरोधी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान पुलिस ने विपक्षी नेता अलेक्साइ नेवेलनी और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुतिन सोमवार को नए कार्यकाल के लिए पदभार संभालेंगे। मार्च में वह भारी बहुमत से फिर राष्ट्रपति चुने गए थे। नेवेलनी ने रूस के करीब 90 शहरों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।
वह पुतिन को तानाशाह जार (रूस का राजा) बताते हैं। नेवेलनी को प्रदर्शन स्थल मॉस्को के सेंट्रल पुश्किन्सक्या स्क्वायर पहुंचने के तुरंत बाद पकड़ कर वैन में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement