Punks caught with weapons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदमाशों को हथियारों समेत पकड़ा

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 7:13 PM (IST)
बदमाशों को हथियारों समेत पकड़ा
मेवात। जिले के सी आई ए फिरोजपुर झिरका टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग -अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। पकड़े गए बदमाशों से देशी रिवाल्वर के अलावा बंदूक बरामद की है। पकड़े गए लोगों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक अकबर पुत्र दुल्ला निवासी शिकरावा को मुखबिर की सुचना पर बोडी कोठी के समीप से उस समय हिरासत में ले लिया। जब वह सवारी के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने उसे दबोच कर उसके कब्जे से पचफेरा रिवाल्वर नुमा देशी हथियार बरामद कर लिया। ठीक इसी तरह सुबेदीन पुत्र रज्जाक निवासी धुलावट को महुं चोपड़ा गांव के समीप से गिरफ्तार कर ,उसके कब्जे से एकनाली बारह बोर की बंदूक बरामद की है। फिरोजपुर झिरका सी आई ए पुलिस अब दोनों बदमाशों को रिमांड पर लेने तैयारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गए बदमाशों से कुछ अवैध हथियारों के अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement