Punjab wins 47 medals in India Youth Games-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:41 am
Location
Advertisement

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब ने 47 पदक जीतेे

khaskhabar.com : सोमवार, 14 जनवरी 2019 10:14 PM (IST)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब ने 47 पदक जीतेे
चंडीगढ़। पुणे में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। पंजाब की तरफ से अब तक जीते पदकोंं की कुल संख्या 47 हो गई है जिसमें 16 स्वर्ण, 13 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं।

पंजाब के खेल दल की प्रमुख और खेल विभाग की डायरैक्टर अमृत कौर गिल ने जीते पदकों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन चीमा ने अंडर 21 के एयर पिस्तौल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 हॉकी में पंजाब के लडक़ों की टीम ने रजत पदक जीता। फाईनल में पंजाब की टीम को हरियाणा से 0-1 से हार मिली। राज कंवर सिंह संधू ने अंडर 17 के एयर पिस्तौल इवेंट में रजत पदक जीता। गगनदीप चीमा ने वेटलिफटिंग के अंडर 17 के 102 किलो से उपर इवेंट में कांस्य पदक जीता। उन्होंने आगे बताया कि फ़ुटबाल के अंडर 17 और 21 दोनों वर्गों में पंजाब के लड़को की टीम ने सेमी फाईनल में स्थान पा लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement