Punjab will not approve civil amendment bill: Capt Amarinder Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:12 am
Location
Advertisement

नागरिक संशोधन विधेयक को मंजूरी नहीं देगा पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह

khaskhabar.com : शनिवार, 07 दिसम्बर 2019 8:34 PM (IST)
नागरिक संशोधन विधेयक को मंजूरी नहीं देगा पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नागरिक संशोधन विधेयक का विरोध किया है। कैप्टन का कहना है कि नागरिक संसोधन विधेयक भारत की लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है इसलिए वह इसका विरोध करते हैं। वह शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने नागरिक संसोधन विधेयक को लेकर अपना यह विरोध जताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नागरिक संसोधन विधेयक व नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन यानी एनआरसी दोनों को ही गलत बताया। दिल्ली आए कैप्टन ने कहा कि पंजाब किसी हालत में नागरिक संशोधन विधेयक को मंजूर नहीं करेगा क्योंकि यह भी एनआरसी की तरह लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में इसे लागू नहीं किया जाएगा।

यहां गौरतलब है कि पंजाब देश के सीमावर्ती राज्यों में शामिल है। भारत पाकिस्तान सीमा का एक लंबा हिस्सा पंजाब से लगता है व पाकिस्तान जाने का सबसे प्रमुख रास्ता भी पंजाब में ही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement