Punjab: State toll tax Finish on state highway-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:47 pm
Location
Advertisement

स्टेट हाईवे पर अब नहीं लगेगा टोल टैक्स, मुख्यमंत्री का जताया आभार

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 अगस्त 2018 3:24 PM (IST)
स्टेट हाईवे पर अब नहीं लगेगा टोल टैक्स, मुख्यमंत्री का जताया  आभार
लुधियाना। पंजाब में स्टेट टोल टैक्स खत्म करने का प्रदेशवासियों ने किया स्वागत किया है। अब स्टेट हाईवे पर वाहनों से टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर स्टेट टोल टैक्स समाप्त करने की घोषणा की थी। टोल टैक्स समाप्त करने से हालांकि प्रदेश सरकार पर वित्तीय भार पड़ेगा, लेकिन जनता की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का प्रदेशवासियों ने भरपूर स्वागत किया है। खासतौर पर ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री इसके अलावा सरकार की नशा विरोधी मुहिम को आगे भी जारी रखने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम में राज्यस्तरीय समारोह में झंडारोहण के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं कीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement