Punjab police arrest 2 Kashmiri students in blast case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:58 am
Location
Advertisement

पंजाब पुलिस ने विस्फोट मामले में 2 कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 नवम्बर 2018 08:10 AM (IST)
पंजाब पुलिस ने विस्फोट मामले में 2 कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि जालंधर में 14 सितंबर को पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में ये शामिल थे। पुलिस ने इसके साथ ही कश्मीरी समूह के पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन से संबंध का भी पर्दाफाश करने का दावा किया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने कहा कि कश्मीरी संगठन अंसार गजवत उल हिंद का मुखिया जाकिर राशिद भट उर्फ जाकिर मूसा है और उसी ने विस्फोट की योजना बनाई थी। इसमें सैंट सोल्जर कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जालंधर के छात्र शाहिद कयूम (22), फाजिल बशीर (23) शामिल थे।

पंजाब में गजवत उल हिंद से जुड़े कश्मीरी छात्रों की यह दूसरी गिरफ्तारी है। पिछले महीने पुलिस ने सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी जालंधर के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था। इनका संबंध गजवत उल हिंद के अलावा कश्मीर के अन्य आतंकवादियों से भी था। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले में चार लोग संलिप्त थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement