Punjab on alert after Dera man accused of sacrilege killed in Patiala jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:33 pm
Location
Advertisement

पंजाब: कैदी की हत्या के मामले में 3 जेलकर्मियों को किया सस्पेंड, अलर्ट घोषित

khaskhabar.com : रविवार, 23 जून 2019 10:00 AM (IST)
पंजाब: कैदी की हत्या के मामले में 3 जेलकर्मियों को किया सस्पेंड, अलर्ट घोषित
चंडीगढ। पंजाब के नाभा की जेल में बंद कैदी की हत्या का मामला गरमा गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 3 जेलकर्मियों को हटा दिया है। इसमें असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट और दो जेल वॉर्डन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के बरगाड़ी में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी महेंद्रपाल सिंह उर्फ बिट्टू की नाभा जेल में दो कैदियों ने शनिवार को हत्या कर दी। इसके बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नाभा जेल में डेराकर्मी की मौत होने के बाद अलर्ट घाेषित कर दिया गया है।

हत्या के मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशासन को जांच के आदेश दे दिए हैं और तीन दिन में जांच की रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement