Punjab National Bank recovered Rs 278 crore in fines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:34 pm
Location
Advertisement

Punjab National Bank: गरीब खाताधारकों से जुर्माने में वसूले 278 करोड़ रुपए

khaskhabar.com : बुधवार, 07 अगस्त 2019 8:10 PM (IST)
Punjab National Bank: गरीब खाताधारकों से जुर्माने में वसूले 278 करोड़ रुपए
भोपाल। बैंक खातों में न्यूनतम राशि जमा नहीं होना भी बैंकों की आय और मुनाफे का एक जरिया बन गया है। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने खाते में न्यूनतम राशि नहीं होने पर जुर्माने के तौर पर वित्त वर्ष 2018-19 में 278.66 करोड़ रुपए वसूले हैं। यह राशि देशभर के लगभग एक करोड़ 27 लाख ग्राहकों से वसूली गई है।
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के एक आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने पंजाब नेशनल बैंक से जानकारी चाही थी कि बीते दो वित्त वर्ष में बचत और चालू खाते में न्यूनतम राशि न होने पर कितने खातेदारों से कितनी राशि वसूली गई है।
पीएनबी की ओर से उपलब्ध कराए गए ब्यौरे के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बैंक खातों में न्यूनतम राशि न होने पर जुर्माने के तौर पर खाताधारकों से 278.66 करोड़ रुपये वसूले। यह राशि विगत वित्त वर्ष की तुलना में वसूली गई राशि से 32 फीसदी अधिक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement